डॉक्टर बोले- कोई चिकित्सक जानबूझकर लापरवाही नहीं करता
कोटा और बीकानेर के बाद अब जोधपुर में भी 8 महिलाओं की तबीयत अचानक बिगडऩे का मामला सामने आने से चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर है। पूरी घटना के बाद अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया गया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।
डॉ. जोधा ने कहा कि इस मौसम में बैक्टीरियल ग्रोथ ज्यादा होती है, जिससे ऐसे मामले सामने आ जाते हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि सटीक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। कोई भी डॉक्टर जानबूझकर लापरवाही नहीं करता।

No comments