मानसून से पहले अलर्ट पर चिकित्सा विभाग
मौसम में बार बार हो रहे बदलाव और मानसून के आगामी मौसम को देखते हुए स्थानीय चिकित्सा विभाग और अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। आगामी दिनों में बारिश के बाद पनपने वाली मौसमी बीमारियों के संभावित खतरों से निपटने के लिए कोटा के सबसे बडे अस्पताल एमबीएस में बंदोबस्त किए जा रहे हैं। अस्पताल के उप अधीक्षक कर्णेश गोयल ने बताया कि अभी क्षेत्र में भारी या लगातार बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप फिलहाल नियंत्रण में है। अस्पताल के सभी संबंधित वार्डों को पूरी तरह से अपडेट कर दिया गया है। मरीजों के इलाज के लिए दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक है।

No comments