राम मंदिर चढ़ावा चोरी में दो दिन में एफआईआर संभव:टिन्नू यादव समेत 80 लोग नामजद होंगे
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी एसआईटी आज सीएम योगी आदित्यनाथ को शुरुआती रिपोर्ट सौंप सकती है।
जानकारी के मुताबिक, एसआईटी ने जांच का डेटा 7 पेन ड्राइव में सेव किया है। 6 दिन की जांच में 150 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से 25 लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। एसआईटी मामले में आज या कल में एफआईआर भी करा सकती है, जिसमें चंपत राय के करीबी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और अनुकल्प मिश्रा समेत ट्रस्ट के पदाधिकारियों को नामजद किया जा सकता है।

No comments