पुलिस थाने के पास से 30 सेकंड में बाइक चोरी:रेकी कर पहुंचा चोर
कोटा शहर में वाहन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब पुलिस थाने के आसपास भी वाहन सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ताजा मामला अनंतपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां घर के बाहर खड़ी एक बाइक को चोर महज 30 सेकंड में चोरी कर ले गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पूर्व पार्षद सोनू धाकड़ ने बताया कि अनंतपुरा थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल उपाध्याय नगर में रविवार देर रात करीब एक बजे घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चोर कुछ ही सेकंड में चोरी कर फरार हो गया।

No comments