Breaking News

स्टोरेज में फसल खराब होने से प्याज के भाव में आया उछाल


जोधपुर में प्याज की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान तेज उछाल देखने को मिला है। जो प्याज मई महीने में 6 से 10 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह अब 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। बाजार विशेषज्ञों और व्यापारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण उत्पादन में कमी और भंडारण में नुकसान होने से मंडियों में आवक घट गई है, जिसके चलते कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
व्यापारियों के अनुसार बाजार में प्याज की मांग सामान्य बनी हुई है, लेकिन उपलब्ध स्टॉक और नई आवक में लगातार कमी आ रही है। मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ते अंतर के कारण कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

No comments