रोडवेज बस स्टैंड होगा स्थानांतरित, 20982 वर्ग मीटर जमीन के लिए मिली स्वीकृति
बूंदी बस स्टैंड को कृषि उपज मंडी परिसर, लंका गेट में स्थानांतरित करने की वर्षों पुरानी प्रक्रिया का रास्ता अब जाकर साफ हुआ है। राज्य सरकार ने पुराने कृषि उपज मंडी परिसर, लंका गेट में बूंदी बस स्टैंड के लिए 20982 वर्ग मीटर जमीन दिए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से नए बस स्टैंड के निर्माण का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है। अब रोडवेज के नाम पर यह जमीन नि:शुल्क किए जाने की आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह प्रक्रिया पूर्व में कुछ तकनीकी और व्यावहारिक बाधाओं के कारण अटकी हुई थी।

No comments