Breaking News

माही के पानी से राजस्थान की बदल जाएगी तस्वीर


यमुना जल विवाद और रामजल सेतु लिंक परियोजना के समाधान की दिशा में तेजी से बढ़ते कदमों ने राजस्थान में एक नई उम्मीद जगाई है। अब प्रदेश की निगाहें 60 साल पुराने माही जल बंटवारा समझौते पर टिक गई है। राजस्थान, गुजरात और केंद्र में एक ही दल की सरकार होने से लोगों को उम्मीद है कि यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई जाए तो इस समझौते की समीक्षा कर राजस्थान के हिस्से का अधिक पानी सुनिश्चित किया जा सकता है। ऐसे में माही का मुद्दा अब सिर्फ वागड़ नहीं, बल्कि पश्चिमी राजस्थान के जल भविष्य से जुड़ा बड़ा सवाल बनता जा रहा है।

No comments