संयुक्त निदेशक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
राजस्थान चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सत्यनारायण धौलपुरिया ने नीमकाथाना के राजकीय कपिल जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. धौलपुरिया के साथ पीएमओ डॉ. कमल सिंह शेखावत और बीसीएमओ डॉ. भूपेन्द्र सिंह मौजूद रहे। उन्होंने लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, आईपीडी वार्ड, डायलिसिस यूनिट तथा हब एंड स्पोक लैब का गहनता से अवलोकन किया।

No comments