नागौरी अश्वगंधा बनी ब्रांड, जीआइ टैग के बाद अब मिला सरकारी अनुदान
जीआइ टैग प्राप्त करने वाली नागौरी अश्वगंधा अब किसानों की आय बढ़ाने का नया माध्यम बनने जा रही है। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत अश्वगंधा को औषधीय फसलों की श्रेणी में शामिल कर किसानों को लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत तक अनुदान देने का निर्णय लिया है। इससे नागौर जिले में औषधीय खेती को प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों को बड़ा फायदा होगा।
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को उद्यानिकी विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन 'मेडिसिनल प्लांटÓ श्रेणी के अंतर्गत किया जाएगा।

No comments