भिवाड़ी नगर परिषद में काम ठप, आयुक्त समेत सभी कर्मचारी धरने पर बैठे
नगर परिषद भिवाड़ी में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार मीणा से कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है. अब यह विवाद आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है. घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नगर परिषद आयुक्त सहित अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

No comments