Breaking News

हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से फ्लैश फ्लड


किन्नौर जिला के निचार में आज सुबह तड़के चार बजे बादल फटने के बाद कुछ देर तक भारी बारिश हुई। इसके बाद काचरंग नाला में फ्लैश फ्लड आ गया। डीसी किन्नौर अमित शर्मा ने बताया कि इससे किसी प्रकार के जान व माल को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि ग्रामीणों का रास्ता फ्लैश फ्लड में जरूर बह गया।
वहीं शिमला में भी अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई है। सुबह 10.30 बजे मौसम साफ रहा और हल्की धूप खिली रही। मगर 11 बजे बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में 28 जून तक हल्की बारिश जारी रहने के आसार हैं। 

No comments