भीलवाड़ा की 9 खदानों को बंद करने का अल्टीमेटम और नोटिस जारी
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने पर्यावरण नियमों की अनदेखी करने वाले खदान मालिकों पर शिकंजा कस दिया है। समोड़ी गांव स्थित चुनाई पत्थर के नौ लीजधारकों को मंडल ने संचालन बंद करने के कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। खदानों को सील करने की इस सख्त चेतावनी के बाद से खनन क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि आरएसपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक धनेटवाल ने गत दिनों ये सख्त नोटिस जारी किए हैं।

No comments