यात्री भीड़ के बीच रेलवे की राहत:जयपुर-उदयपुर और उदयपुर-असारवा ट्रेनों में बढ़े अतिरिक्त साधारण कोच
रेलवे ने बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर और उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवाओं में एक-एक साधारण श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा अस्थायी रूप से बढ़ाने का फैसला किया है। यह फैसला सीधे तौर पर उन यात्रियों के लिए राहत माना जा रहा है, जिन्हें इन दिनों ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच सफर करना पड़ रहा है।
इस रेलसेवा का फायदा चित्तौडग़ढ़ के यात्रियों को सीधे तौर पर मिल सकता है, क्योंकि जयपुर और उदयपुर के बीच सफर करने वाले काफी यात्री चित्तौडग़ढ़ क्षेत्र से जुड़े होते हैं।

No comments