कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत तक गिरावट
अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में हुई वार्ता के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। सप्लाई में रुकावट की आशंकाएं कम होने और ईरान के तेल निर्यात बढऩे की उम्मीद के चलते कच्चे तेल की कीमतें 3 प्रतिशत तक गिर गईं। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 2 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। कारोबार की शुरुआत में यह 82 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया था।

No comments