दौसा-जयपुर रूट पर यात्रियों के लिए नई ट्रेन का संचालन-शुरू
रेलवे की ओर से खातीपुरा -दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस नई ट्रेन का सप्ताह में 6 दिन संचालन शुरू किया है। दौसा जिले के तीन रेलवे स्टेशनों पर स्टॉपेज होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार गाडी संख्या 19725, खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस नई ट्रेन खातीपुरा से शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन 10:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 12:55 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

No comments