Breaking News

रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार पलटी


जैसलमेर के पोकरण में टोल नाके के पास श्रद्धालुओं से भरी कार पलट गई. बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु रामदेवरा जा रहे थे. गाड़ी जब रामदेवरा-फलोदी मार्ग के पास पहुंची तो बेकाबू होकर पलटी. हादसे में 3 लोग घायल हुए. घायलों को 108 एम्बुलेंस से पोकरण जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया. इनमें से एक शख्स जेठाराम की हालत काफी बिगड़ गई. जेठाराम की उपचार के दौरान मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायलों का उपचार जारी है. कार में सवार सभी श्रद्धालु जोधपुर जिले के मथानिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.  

No comments