Breaking News

राजस्थान बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण:परिवार सहित पहुंचे


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष हनुमानसिंह राठौड़ ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वे परिवार सहित यहां पहुंचे। बोर्ड में ढोल-ढमाकों के साथ माला-साफा पहनाकर स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद राठौड़ ने कहा कि उनकी यहां चल रही व्यवस्थाओं को कोई बदलाव की इच्छा नहीं है बल्कि उनमें सुधार कर अच्छा करने का प्रयास करेंगे।  सबसे बड़ा काम राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अब सुचारू रूप से लागू करना है। इसे लागू करने में बोर्ड की सबसे बड़ी भूमिका है। उसके लिए पाठ्यपुस्तकें भी चाहिए, अध्यापकों का प्रशिक्षण चाहिए और सबका मन बनाना है। 

No comments