Breaking News

चांदी के आयात की अब हर खेप के लिए डीजीएफटी लाइसेंस लेना अनिवार्य


चांदी व सोने के दाम में अप्रत्याशित तेजी व उतार-चढ़ाव के बीच केंद्र सरकार ने देश में चांदी के आयात नियमों को और कड़ा कर दिया है। अब हर खेप के लिए विदेश व्यापार महानिदेशालय  का लाइसेंस अनिवार्य होगा। इस नए नियम ने देशभर के ज्वेलर्स की चिंता बढ़ा दी है।
व्यापारियों को अंदेशा है कि उससे बाजारों में चांदी की किल्लत हो सकती है। साथ ही, उसका मूल्य बढ़ सकता है। वैसे, पिछले तीन वर्ष में ही चांदी की कीमत में प्रति किलो दो लाख रुपये से अधिक की तेजी आई है। साथ ही देश में चांदी का आयात मूल्य 24 प्रतिशत तक बढ़ा है।

No comments