Breaking News

सांवलिया सेठ के दरबार में अनोखी आस्था, संकट टला तो भक्त ने चढ़ाई चांदी की हथकड़ी


चित्तौडग़ढ़ में सांवलिया सेठ के दरबार में भक्तों की अनूठी आस्था के कई रूप देखने को मिलते हैं। एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर सांवरिया सेठ को सोने-चांदी के पारंपरिक आभूषणों के बजाय चांदी की हथकड़ी ही भेंट कर दी।
पूछताछ में भक्त ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि वह किसी कानूनी मामले में फंस गया था और उसके जेल जाने की पूरी आशंका थी। संकट की इस घड़ी में उसने सांवरिया सेठ से मन्नत मांगी कि यदि वह इस मुसीबत से बच गया, तो भगवान को हथकड़ी चढ़ाएगा।

No comments