Breaking News

कोटा में बुजुर्ग महिला का मंगलसूत्र छीन कर भागे बदमाश:तगारी में मिट्टी लेने जा रही थी


कोटा के सांगोद थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गए। घटना तालछीपुलिया के पास रसिकपुरिया रोड़ की सुबह साढ़े 8 बजे की है। बुजुर्ग महिला के चिल्लाने पर गांव के लोग मदद को दौड़े। तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो चुके थे। बुजुर्ग महिला रतन बाई तगारी लेकर मिट्टी लेने जा रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है।

No comments