Breaking News

हमले के बाद खान सर का कोचिंग सेंटर बंद:सड़क पर बैठे स्टूडेंट्स


पटना में रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ है। इस हमले के बाद खान सर का कोचिंग सेंटर आज बंद किया गया है। आज बुधवार सुबह खान सर ने कहा, आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी।
खान सर का कहना है कि हमले में सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, उसे हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।  इधर, कोचिंग पर हमले के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्टूडेंट्स की मांग है कि जबतक खान सर को सुरक्षा नहीं मिलेगी वो कोचिंग के बाहर से नहीं हटेंगे। 

No comments