Breaking News

जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम के इस्तेमाल पर रोक:कलेक्टर ने निकाले आदेश


राष्ट्रीय सुरक्षा पर मंडराते खतरे को देखते हुए जैसलमेर जिला प्रशासन ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाकिस्तानी लोकल सिम के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुपमा जोरवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह सख्त आदेश जारी किया है।
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार लगे पाकिस्तानी मोबाइल टॉवरों का नेटवर्क भारतीय क्षेत्र में 3 से 4 किलोमीटर भीतर तक आ रहा है, जिससे पाकिस्तानी सिम के जरिए आसानी से सीमा पार संपर्क किया जा सकता है। 

No comments