Breaking News

गैस एजेंसियों में सिलेंडर में कम पाई गई गैस:3 एजेंसियों पर 17 हजार का जुर्माना लगाया


बूंदी में उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई। जांच में सामने आया कि 3 गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को कम गैस दे रही थीं और उनके तोल कांटे भी सत्यापित नहीं थे। इस कार्रवाई में तीनों एजेंसियों पर कुल 17 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
जांच के दौरान अरुण गैस एजेंसी के घरेलू सिलेंडर में 940 ग्राम गैस कम पाई गई। यह कमी उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही थी।

No comments