Breaking News

जैसलमेर में 1500 बिजली पोल गिरे, 96 सब-स्टेशन ठप


जैसलमेर में आए भीषण आंधी-तूफान और रेतीले बवंडर ने पूरे जिले में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के चलते सोनार दुर्ग तक अंधेरा और धूल का साया छा गया, जबकि जिलेभर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब 1500 बिजली पोल गिर गए, 96 सब-स्टेशन और 556 फीडर ठप हो गए, जिससे सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

No comments