जयपुर में ट्रैफिक डायवर्जन: अजमेरी गेट पर सिग्नल फ्री मूवमेंट के लिए बदली यातायात व्यवस्था
जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में जेएलएन रोड के बाद अब अजमेरी गेट पर ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत पीक आवर्स में टोंक रोड और न्यूगेट से अजमेरी गेट की ओर आने वाले वाहन को अशोक मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। हालांकि यह व्यवस्था पूरे दिन की बजाय केवल पीक आवर्स में ही लागू की गई है। पुलिस ने फिर टोंक रोड से सीधे यादगार पर आने वाले वाहनों को अशोक मार्ग पर डायवर्ट किया है।

No comments