Breaking News

अधूरी डिग्री अब पूरी कर सकेंगे स्टूडेंट्स:2006 से 20 तक के स्टूडेंट्स के लिए अवसर


राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी अपने ऐसे पूर्व स्टूडेंट्स के लिए डिग्री पूरा करने का मौका दे रही है, जिनकी डिग्री किसी कारण से पूरी नहीं हो सकी। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अतिरिक्त मर्सी अवसर देने की घोषणा की है। इस निर्णय कई विद्यार्थी जो कोर्स के सभी विषय समय पर पास नहीं कर सके और डिग्री पूरी करने से वंचित रह गए थे, अब बकाया पेपरों की परीक्षा देकर अपनी डिग्री पूर्ण कर सकेंगे।
कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय की यह पहल विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को मजबूत बनाने और उन्हें फिर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के उद्देश्य से की गई है। 

No comments