Breaking News

हॉस्पिटल होमगार्ड जवान सुरक्षा के साथ-साथ गंदगी करने वालों पर भी नजर रखेंगे


पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों के साथ अब वर्दी में 12 होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है। ये जवान हॉस्पिटल की सुरक्षा के साथ-साथ गंदगी करने वालों पर भी नजर रखेंगे। ये हॉस्पिटल के एंट्री पॉइंट पर तैनात रहेंगे। ये लोगों को चेक करेंगे कि उनके पास गुटका-तंबाकू या पान होने उनसे बाहर ही रखवाएंगे ताकि हॉस्पिटल परिसर में कोई भी गदंगी न कर सके।
बांगड़ हॉस्पिटल की दीवारे के कोने पान, गुटके की पीक से गंदा हो रखा है। यह दाग काफी मशक्कत के बाद भी साफ नहीं होते और जिससे से हॉस्पिटल गंदा दिखता है। 

No comments