अंधड़ ने उजाड़ी 'आम' की फसल, तेज हवा से पेड़ों से गिरकर 40 फिसदी फसल बर्बाद
बांसवाड़ा जिले में बीते दिनों आए तेज अंधड़-बारिश से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिले में करीब 40 से 50 प्रतिशत कच्चे आम हवा के चलते पेड़ों से टूटकर गिर गए। इनमें से आधे आम अपरिपक्व और छोटे हैं, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। अमूमन हर बार जून के मध्य माह तक मानसून सक्रिय होता है। इस बार अनुमान से पहले आए अंधड़ से जिले के 40 से 50 प्रतिशत आम पेड़ से टूटकर गिर गए। किसानों को अंधड़ के कारण भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

No comments