शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 4.47 लाख करोड़
पश्चिृमी एशिया में बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिसका असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। इसके साथ ही एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों ने भी घरेलू बाजार में कमजोरी बढ़ाई।
शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स लगभग 800 अंक फिसल गया, जबकि निफ्टी 23,300 के स्तर से नीचे आ गया। इस दबाव में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.47 लाख करोड़ से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 4.47 लाख करोड़ से अधिक घट गई है।

No comments