जोधपुर शहर के आधे हिस्से में आज नहीं आएगा पानी
जोधपुर शहर के करीब आधे हिस्से में आज बुधवार को पानी की सप्लाई बंद रहेगी, जिससे लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पिछले डेढ़ महीने में आठवीं बार जलापूर्ति में कटौती की घोषणा की है। विभाग का कहना है कि ग्रीष्मकालीन जल भंडारण के साथ-साथ फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइपलाइनों की जरूरी सफाई एवं रखरखाव कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है।
पीएचईडी नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता के अनुसार, शहर के सभी फिल्टर हाउसों से जलापूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।

No comments