Breaking News

दुल्हन के चक्कर मे लुट गया राजस्थान का दूल्हा:विदाई से पहले लड़की कैश-गहने लेकर फरार


बिहार के गयाजी में शादी के नाम पर राजस्थान के एक युवक और उसके परिवार से लाखों रुपए की ठगी हो गई। राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले संजय पटवा परिवार के साथ बेलागंज के दरियापुर गांव बारात लेकर पहुंचे थे।
दोनों पक्षों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की सारी रस्में पूरी हुईं, सिंदूरदान हुआ, लेकिन विदाई से पहले दुल्हन और उसका पूरा परिवार लाखों रुपए के गहने, कपड़े और कैश लेकर फरार हो गया। दूल्हे का आरोप है कि उन्होंने दुल्हन को मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल समेत कई गहने और कपड़े दिए थे। इसके अलावा दुल्हन के घर वालों को ऑनलाइन 1.10 लाख रुपए शगुन के रूप में भेजे गए थे। 

No comments