Breaking News

होटल से तीन मोबाइल चोरी, नगदी भी चुराई


चुरू के सादुलपुर में एनएच-52 हिसार-सादुलपुर मार्ग पर स्थित गांव लुटाणा पूर्ण के एक होटल में देर रात चोरी की वारदात हुई। होटल संचालक ने बाइक सवार युवकों पर तीन मोबाइल फोन और करीब 2500 रुपए नकद चुराने का आरोप लगाया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
होटल संचालक जयवीर पुत्र उम्मेद सिंह निवासी लुटाणा पूर्ण ने बताया कि कुछ युवक बाइक पर उनके होटल पहुंचे। आरोप है कि इन युवकों ने पहले होटल की गतिविधियों की रेकी की और फिर रात में मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया।

No comments