मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर राजस्थान के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर राजस्थान में आज बुधवार को विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। राज्य स्तर पर जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना की। मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटे। इस दौरान विधायक कालीचरण सराफ सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देवस्थान विभाग की ओर से भी प्रदेशभर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा, आरती और प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।

No comments