शहर में हीटवेव और उमस का दौर जारी
श्रीगंगानगर शहर में तेज गर्मी और हीटवेव का दौर जारी है। सोमवार को श्रीगंगानगर प्रदेश के सबसे गर्म शहर में शुमार रहा। वहीं मंगलवार को तापमान एक डिग्री और बढ गया। दोपहर 1 बजे तक अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज सुबह 8 बजे से ही गर्मी का असर दिखने लगा तेज धूप के चलते तेज गर्म हवाएं चलने लगीं। भीषण गर्मी के चलते लोग घरों से निकलने से बचते नजर आए और सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

No comments