90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बेटों-पोतों ने किया धोखा
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र के 40 जे ब्लॉक में रहने वाली 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ उसके बेटों-पोतों ने ही धोखा कर डाला। उसके हिस्से में आये मकान का उपहार विलेख व दस्तबरदारी के दस्तावेज बना डाले। वृद्धा को पेंशन शुरू करवाने का झांसा देकर उप पंजीयक कार्यालय में लाया गया। सच्चाई का पता चलने पर वृद्धा ने अपने बेटों-पोतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार 40 जे ब्लॉक निवासी रामी देवी पत्नी स्व. रामेश्वरलाल ने रिपोर्ट दी कि मकान में मेरा चौथा हिस्सा है।

No comments