पीडि़त के यूपीआई से साढ़े 16 लाख रुपए कम्पनी में जमा करवा धोखाधड़ी
श्रीगंगानगर के अम्बिका इन्कलेव प्रथम में रहने वाले एक व्यक्ति के यूपीआई से एक कम्पनी में साढ़े 16 लाख रुपए की राशि जमा करवा कर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त ओमप्रकाश पुुत्र भागीराम ने रिपोर्ट दी कि सुनील पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी बरवाली हनुमानगढ़ व मुकेश पुत्र राजकुमार निवासी विराटनगर हिसार व अन्य ने साजिश के तहत फोरेक्स ट्रेडिंग कम्पनी के अपने बैंक खातों में 16 लाख 55 हजार रुपए मेरे यूपीआई के माध्यम से कम्पनी में जमा करवा कर धोखाधड़ी कर ली। मुकदमे की जांच एएसआई सुंदरलाल को सौंपी गई है।

No comments