टायर पेंक्चर मिस्त्री की हत्या का आरोपी ट्रेक्टर चालक गिरफ्तार
रायसिंहनगर में गत दिवस भारत माला रोड़ पर टायर पेंक्चर लगाने की मजदूरी मांगने पर मिस्त्री बलजिन्द्र सिंह की हत्या करने के आरोप में ट्रेक्टर चालक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी महावीर प्रसाद व टीम ने तकनीकी आधार, आसूचना संकलन व आरोपी से पूछताछ के बाद अनुसंधान में मिस्त्री बलजीत सिह की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या करना पाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी 22 वर्षीय विकास धाणक पुत्र राजकुमार धाणक निवासी मुरादवाला भोमगढ़ पुलिस थाना बोदीवाला फाजिल्का पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।
No comments