जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग गोंडोला रोपवे अभी भी बंद, सुरक्षा जांच जारी
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला रोपवे अगले आदेश तक बंद रहेगा। जम्मू-कश्मीर केबल कार कॉर्पोरेशन ने बताया कि मरम्मत, तकनीकी जांच और सुरक्षा जांच का काम अभी जारी है।
गोंडोला रोपवे 25 मई से बंद है। तकनीकी खराबी आने से करीब 300 पर्यटक बीच हवा में फंस गए थे। करीब सात घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

No comments