Breaking News

दौसा में प्रभारी सचिव के लगाए पौधों को खा गई बकरियां


दौसा जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम महज दिखावा बन कर रह गया है। बीते 25 मई को शहर के निकट गेटोलाव में आयोजित कार्यक्रम में बड़े जोर शोर से पौधरोपण किया गया था। वहां जिले के प्रभारी सचिव पीसी किशन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण किया गया था। कार्यक्रम में तब बड़े-बड़े दावे किए गए थे। अब वहां 80त्न से अधिक पौधों को बकरियां व अन्य जानवर खा चुके। कार्यक्रम स्थल पर अब कई जगह पौधों के नामो निशान नहीं हैं। 

No comments