Breaking News

सेना से रिटायर होकर बन गया लुटेरा:10 साल बाद इंदौर ससुराल से गिरफ्तार


भीलवाड़ा की प्रतापनगर थाना पुलिस ने 10 साल से फरार 15 हजार रुपए के इनामी और सेना के रिटायर्ड कमांडो अशोक कुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2016 में इंडसइंड बैंक के कैश कलेक्शन बैग की लूट के प्रयास में शामिल था, जिसमें बैंक गार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने उसे इंदौर स्थित उसकी ससुराल से दबोचा, जहां वह गिरफ्तारी से बचते हुए छिपकर रह रहा था।

No comments