Breaking News

देशभर के रेलवे स्टेशनों पर होगा अग्नि सुरक्षा ऑडिट


हाल के महीनों में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर आग की घटनाओं से रेलवे प्रशासन की यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। इसे ध्यान में रखकर देशभर के रेलवे स्टेशनों पर अग्नि सुरक्षा ऑडिट करने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने सभी क्षेत्रीय रेलवे के महाप्रबंधकों को पत्र लिखकर अग्नि सुरक्षा आडिट सुनिश्चित करने को कहा है। ऑडिट में स्टेशन भवन, विद्युत उपकरण, एयर कंडीशनिंग और वेंटिलेशन सिस्टम, आपातकालीन निकास द्वार, अग्निशमन उपकरण, पानी की उपलब्धता व भंडारण, पंपिंग व्यवस्था और स्प्रिंकलर सिस्टम सहित सुरक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचे की जांच की जाएगी। 

No comments