फर्जी रसद अधिकारी बनकर करते थे दुकानदारों से वसूली:गैंग का पर्दाफाश
डीडवाना-कुचामन पुलिस ने फर्जी रसद अधिकारी बनकर दुकानदारों से अवैध वसूली करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और मानवाधिकार आयोग की फर्जी नंबर प्लेट जब्त की गई है।
जिला रसद अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि सीकर रोड पर मिठाई की दुकानों पर सफेद रंग की कार में सवार 3 लोग खुद को रसद अधिकारी बताकर कार्रवाई का भय दिखा रहे हैं। उन्होंने दुकानदारों से दो-दो हजार रुपए की वसूली कर ली थी।

No comments