45 डिग्री की भट्टी बना राजस्थान, सप्ताह के अंत तक मानसून की एंट्री
जून खत्म होने को है, लेकिन राजस्थान में गर्मी का तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहा। रेगिस्तान से लेकर शहरों तक सूरज की तपिश लोगों की परीक्षा ले रही है। सुबह घर से निकलते ही चुभती धूप और दोपहर तक बढ़ती उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि लोग अब सिर्फ आसमान की ओर टकटकी लगाए बादलों का इंतजार कर रहे हैं।
इस सप्ताह के अंत तक मानसून की एंट्री संभव मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अब राजस्थान की सीमा के करीब पहुंच चुका है। अनुकूल परिस्थितियां बनी रहीं तो इस सप्ताह के अंत तक मानसून कोटा और बारां के रास्ते प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

No comments