स्लीपर बस आगे चल रही गाड़ी में घुसी, 15 घायल
जयपुर से आगरा जा रही जनता ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस भरतपुर के डेहरा मोड़ पर हादसे का शिकार हो गई। बस ने आगे चल रहे वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार हादसा बस चालक को नींद की झपकी आने से हुआ।
डेहरा मोड़ चौकी प्रभारी जुगल किशोर ने बताया - हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। जनता ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस जयपुर से आगरा जा रही थी, जिसमें करीब 35 यात्री सवार थे।

No comments