सीएम बोले-कांग्रेस ने हमेशा योजनाओं को रोककर-अटकाने का काम किया
यमुना जल समझौते के बाद राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा आज जयपुर लौट रहे हैं। जयपुर रवाना होने से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा परियोजनाओं को रोककर उन्हें अकटाने का काम किया हैं। उन्होंने केवल जनता को वोटों की खातिर लुभाने का काम किया हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल की कोई भी बड़ी परियोजना बता दें, जिसे कांग्रेस ने शुरू किया हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक राजस्थान, हरियाणा और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी लेकिन कांग्रेस ने हमारे शेखावाटी और राजस्थान के लोगों के दर्द को कभी महसूस नहीं किया।

No comments