Breaking News

सिंघाना में स्कूली बच्चों से भरी वैन में लगी आग: ड्राइवर ने चिंगारी देख वैन रोकी, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला


आज मंगलवार सुबह सिंघाना थाना क्षेत्र में एक चलती स्कूली वैन में अचानक आग लग गई। वैन में 8 से 10 छोटे बच्चे सवार थे, जिन्हें ड्राइवर की सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
वैन ड्राइवर कैलाश चंद ने बताया - कॉपर क्षेत्र से सिंघाना की ओर एक निजी प्ले स्कूल के बच्चों को लेकर आ रहा था। कंचनिया की ढाणी के पास वैन के गियर के पास अचानक चिंगारी दिखाई दी। तुरंत वैन को सड़क किनारे रोका और सभी बच्चों को से बाहर निकाला। बच्चों को बाहर निकालने के कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया और वह पूरी तरह जलने लगी। 

No comments