Breaking News

कोटा ऑक्सीटोसिन केस ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय तूल! डब्ल्यूएचओ की एंट्री से मचा हड़कंप


कोटा मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की मौत और कथित रूप से फेल पाए गए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का मामला अब बेहद गंभीर हो चुका है. यह स्थानीय विवाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ा संज्ञान लेते हुए भारत सरकार और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन से एक विस्तृत और व्यापक रिपोर्ट तलब की है. इस कदम के बाद से भारतीय दवा नियामक संस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
डब्ल्यूएचओ ने स्पष्ट रूप से पूछा है कि क्या दूषित या सब-स्टैंडर्ड पाए गए इसी बैच के इंजेक्शन की सप्लाई दुनिया के दूसरे देशों में भी की गई थी. 

No comments