आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रहा है एमएसएमई क्षेत्र: भजनलाल
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश और देश के विकास में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के योगदान को सराहा है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर सभी उद्यमियों को बधाई देते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।
सीएम ने साफ किया कि छोटे और मझोले उद्योग न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहे हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देकर देश को आर्थिक रूप से मजबूत भी बना रहे हैं।

No comments