Breaking News

अमरनाथ यात्रा में 24 घंटे मौसम पर नजर, 4 डॉप्लर रडार लगाए गए


3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मौसम निगरानी और आपदा प्रबंधन के इंतजाम मजबूत किए हैं। यात्रा मार्ग पर 4 डॉप्लर वेदर रडार लगाए गए हैं, जो खराब मौसम की रियल टाइम जानकारी देंगे। साथ ही 25 संवेदनशील जगहों पर 45 माउंटेन रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, रडार नेटवर्क बादल फटने, भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं जैसी घटनाओं का पहले से पता लगाएगा। मौसम विभाग की चेतावनी कंट्रोल सेंटर, कैंप कमांडरों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों तक तुरंत पहुंचाई जाएगी।

No comments