Breaking News

खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक


खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई।  
कदमकुआं थाने की पुलिस ने अपडेटेड केस डायरी सबमिट कर दी है। कोर्ट ने इस केस डायरी को पढऩे के लिए तीन दिनों का समय दिया है। अब 30 जून को केस की सुनवाई होगी।   इस अवधि तक फैजल खान की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी। उनके दो गार्ड जो जेल में बंद हैं, उनकी जमानत याचिका पर भी उसी दिन सुनवाई होगी।  

No comments